कठिनाइयों को ज़िन्दगी का प्यार मानना - चंद्रभानु भारद्वाज

चंद्रभानु भारद्वाजचंद्रभानु भारद्वाज

4 min read · 12.4K reads

कठिनाइयों को ज़िन्दगी का प्यार मानना;
ठोकर लगे तो जीत का इक द्वार मानना।

रखना निगाहों में सदा तारे बिछे हुए,
कांटा चुभे तो फूल की बौछार मानना।

सुलगा हुआ रखना यहाँ चूल्हा इक आस का,
सब रोटियों पर भूख का अधिकार मानना।

आने लगेंगीं ख़ुद उधर की आहटें इधर,
दीवार को भी अधखुला सा द्वार मानना।

जो शब्द बनते सनसनी कुछ देर भीड़ में,
रचना नहीं वह शाम का अखबार मानना।

रक्खी गई हो शर्त जिसमें लेन -देन की,
उस प्यार को बस देह का व्यापार मानना।

लिखने लगें नाखून जब अक्षर ज़मीन पर,
तो प्यार के प्रस्ताव को स्वीकार मानना।

ये शेर कागज पर सिहाई से लिखे नहीं,
ये खून से लिक्खे हुए उदगार मानना।

उफनी नदी की धार में वह कूद ही गया,
डूबा है भारद्वाज फ़िर भी पार मानना।
चंद्रभानु भारद्वाज
About the poet

चंद्रभानु भारद्वाज

View profile & all 51 Poems / Stories

More from चंद्रभानु भारद्वाज

  1. बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकता - चंद्रभानु भारद्वाज

    बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकतावो तुलसी हो नहीं सकता मैं बरगद हो नहीं सकता

    12.4K reads
  2. उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे - चंद्रभानु भारद्वाज

    उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहेजो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे

    12.4K reads
  3. हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई - चंद्रभानु भारद्वाज

    वसीयत भी नहीं कोई विरासत भी नहीं कोईहमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई

    12.4K reads
  4. तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जाते - चंद्रभानु भारद्वाज

    तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जातेकभी उनके लिए धरती कभी आकाश बन जाते

    12.4K reads
  5. वो गुजरता है पागल हवा की तरह - चंद्रभानु भारद्वाज

    राह में जिसकी जलते शमा की तरहवो गुजरता है पागल हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like