उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे - चंद्रभानु भारद्वाज

चंद्रभानु भारद्वाजचंद्रभानु भारद्वाज

4 min read · 12.4K reads

उनके माथे पर अक्सर पत्थर के दाग रहे
जो इमली अमरूदों आमों वाले बाग़ रहे

उन कदमों को पर्वत या सागर क्या रोकेंगे
जिनकी आँखों में पानी सीने में आग रहे

अँधियारे आँगन में रहतीं सपनों की किरणें
जैसे पूजा घर में जलता एक चिराग रहे

कुछ उजले महलों में रहकर भी काले निकले
कुछ काजल की कोठी में रहकर बेदाग़ रहे

केवल हाथ मिलाने भर से खून हुआ नीला
उनकी आस्तीन में अक्सर ज़हरी नाग रहे

साँसों की रथयात्रा हरदम रहती है जारी
जीवन की पीछे चाहे जितने खटराग रहे

इतनी भारद्वाज रही प्रभु से विनती अपनी
सिर पर छाँव रहे न रहे पर सिर पर पाग रहे
चंद्रभानु भारद्वाज
About the poet

चंद्रभानु भारद्वाज

View profile & all 51 Poems / Stories

More from चंद्रभानु भारद्वाज

  1. बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकता - चंद्रभानु भारद्वाज

    बराबर उसके कद के यों मेरा कद हो नहीं सकतावो तुलसी हो नहीं सकता मैं बरगद हो नहीं सकता

    12.4K reads
  2. हमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई - चंद्रभानु भारद्वाज

    वसीयत भी नहीं कोई विरासत भी नहीं कोईहमें ऐ ज़िन्दगी तुझ से शिकायत भी नहीं कोई

    12.4K reads
  3. तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जाते - चंद्रभानु भारद्वाज

    तमन्ना थी कि हम उनकी नज़र में खास बन जातेकभी उनके लिए धरती कभी आकाश बन जाते

    12.4K reads
  4. वो गुजरता है पागल हवा की तरह - चंद्रभानु भारद्वाज

    राह में जिसकी जलते शमा की तरहवो गुजरता है पागल हवा की तरह

    12.4K reads
  5. कसकते हैं मगर इक आह भी भरने नहीं देता - चंद्रभानु भारद्वाज

    कसकते हैं मगर इक आह भी भरने नहीं देताज़माना घाव को भी घाव अब कहने नहीं देता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like