त्याग

चंदन यादवचंदन यादव

1 min read · 12.4K reads

तो क्या हम साथ है?

नहीं साथ रहना किसी छले जाने समान है

पत्ते मौसम बदलते ही पेड़ों को त्याग देते है,

पंछी त्याग देते है घोसला और साँप केचुल

हंस संपूर्ण जीवन त्याग देता है साथी के वियोग में।

दीवारों के रंग पर धूल

इस क़दर हावी हो जाती है

जैसे वही उसका रंग हो।

कहानियों के पात्र जीवित रह जाते

और लेखक मर जाता है।

तुम्हें दुःख था कि तुम्हें पुराना घर त्यागना पड़ा

पिता के तबादले के बाद,

पिता ने त्याग दिया अपना गाँव,

खेत-खलिहान और बूढ़ी माँ।

मज़दूरों को मैंने अक्सर आराम त्यागते देखा है

पूँजीपतियों को देखा है

कैसे वे त्याग देते हैं अपना ईमान।

और इसी निरंतर आत्मा भी देह त्याग देती है।

चंदन यादव
About the poet

चंदन यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय