पाँच सौ वर्ष पूर्व अतीत में जाकर
मैं जर्मन अविष्कारक पीटर हेनलेन को
रोक दूँगा दुनिया की पहली घड़ी बनाने से
क्यूँकि हमारी हर मुलाक़ात में
उसने मुझसे अधिक बार
अपनी कलाई में बँधी घड़ी को देखा है
पाँच सौ वर्ष पूर्व अतीत में जाकर
मैं जर्मन अविष्कारक पीटर हेनलेन को
रोक दूँगा दुनिया की पहली घड़ी बनाने से
क्यूँकि हमारी हर मुलाक़ात में
उसने मुझसे अधिक बार
अपनी कलाई में बँधी घड़ी को देखा है
