एक बार

चंदन यादवचंदन यादव

1 min read · 12.4K reads

अनंत दूरियाँ तय कर लेना भर

अनायास विफलता नहीं

प्रयास मात्र पर्याप्त है

स्थिरता कायम करने को

सूचित करने को किसी कवि मन को

की जीवित है बे तू

और यह तब नहीं मरेगा जब तय नहीं होगी मंज़िल

मृत्यु निश्चित सामने है और सार्थक होगी

जिस रोज़ थम जाएगा प्रयास।

यमराज पैदल ही आएगा

वो भैंसा जिसकी राह अगोर रहे होगे तुम

वो यहीं है हमारे बीच जो सामने साथ बैठकर पी चुका है

साथ तुम्हारे कॉफ़ी एक बार।

चंदन यादव
About the poet

चंदन यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like