जिजीविषा

चंदन यादवचंदन यादव

1 min read · 12.4K reads

मेरी जान तुम्हें देर छूना चाहता हूँ

पर तुम मीलों दूर हो

कई शहर, पहाड़ और नदियों को पार कर

आया जाएगा तुम तक

और यक़ीन करो

तुम्हारे होंठ,

मुझे उन छोटे सुंदर फूल के बग़ीचे से हैं

जिसे मैं चूमना चाहता हूँ।

तुम्हारी आँखें, गहरी झील-सी हैं

और माथे से गले,

फिर छाती के बीच से होते

नाभि तक का सफ़र

किसी दरिया-सा।

प्रेम करने का एक तरीक़ा यह भी है कि

तुम्हें चूमा जाए माथे से लेकर पैर तलक।

और यह मेरी जिजीविषा ही है कि

तुम्हारे एक-एक अंग पर

अपनी जिह्वा से एक हल्की मुहर लगा दी जाए

प्रेम की।

और यक़ीन कराया जाए दुनिया को

कि प्रेम कमरे के भीतर की चहारदीवारी में

छुप-छुपाकर करने से बहुत आगे का सफ़र है।

प्रेम विश्व-भ्रमण है

बिना दस्तावेज़ों की पोटली का बोझा ढोए हुए

एक देश से दूसरे देश में जाने का।

और मानव जाति का दुर्भाग्य है कि

एक दिन हम

एक ही देश में

और एक ही देह में

दम तोड़ देंगे।

चंदन यादव
About the poet

चंदन यादव

नई पीढ़ी के कवि-लेखक।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like