मोटे शीशे के पीछे खड़ी वह
हवाई जहाज़ को ज़मीन छोड़ते देख रही है
अपने साथी से चलती तकरार
परिवार के टूटने का भय
त्रिशूल-सा डराता रहता है
स्वप्न हरियाली दिखा धुँधला जाता है
वह बाहर आती है
सूरज डूब रहा है
शाम-सी ख़ामोश
अपने एकांत में दुबक
ओझल होते हवाई जहाज़ पर आँख लगाए
वह घर लौट रही है








