कैक्टस

चंपा वैदचंपा वैद13 Sept 1930 – 23 Jul 2017

1 min read · 12.4K reads

सूरज की तरह गोल

वह बूढ़ा

सफ़ेद कपड़ों में लिपटा

धीरे-धीरे

सूरज के साथ-साथ

उतराई उतर रहा था

उस कैक्टस के बाग़ में

जहाँ तीन बूढ़े

आ बैठे हैं

अपने बढ़ते काँटों को कटवाने

एक-दूसरे से

चंपा वैद
About the poet

चंपा वैद

सुपरिचित कवयित्री। मूल नाम : चंपा वैद जन्म : 13/09/1930 | पंजाब निधन : 23/07/2017

View profile & all 42 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like