तू रस्ता हमवार करेगा चल झूठे - चाँद शुक्ला हादियाबादी

चाँद शुक्ला हादियाबादीचाँद शुक्ला हादियाबादी21 Sept 1946

3 min read · 12.4K reads


तू रस्ता हमवार करेगा चल झूठे
किया धरा बेकार करेगा चल झूठे

तेरी करनी और कथनी में फर्क बड़ा
सच का तू इज़हार करेगा चल झूठे

जीने मरने की कसमें न खाया कर
तू क्या किसी से प्यार करेगा चल झूठे

तुझसे मिलने- जुलने से अब क्या हासिल
बेवजह तकरार करेगा चल झूठे

जब भी तेरा एतबार किया बेकार गया
अब क्या तू इकरार करेगा चल झूठे

तेरी अपनी कश्ती बीच भँवर में है
तू मुझको क्या पार करेगा चल झूठे

चाँद चिनारों और केसर में आग लगा
अम्न का कारोबार करेगा चल झूठे
चाँद शुक्ला हादियाबादी
About the poet

चाँद शुक्ला हादियाबादी

View profile & all 42 Poems / Stories

More from चाँद शुक्ला हादियाबादी

  1. परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जाती - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    परेशानी का आलम है परेशानी नहीं जातीअब  अपनी शक्ल भी शीशे  में पहचानी नहीं जाती

    12.4K reads
  2. मैंने सोचा था सो गये हो तुम - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    मैंने सोचा था सो गये हो तुमअपने ख़ाबों में खो गये हो तुम

    12.4K reads
  3. जिसने मुँह मे ज़बान रक्खी है - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जिसने मुँह में ज़बान रक्खी हैउसने अपनी ही ठान रक्खी है

    12.4K reads
  4. जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा से - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    जब तोड़ दिया रिश्ता तेरी ज़ुल्फ़े ख़फा सेबल खाए के लहराए कहीं मेरी बला से

    12.4K reads
  5. रोज़ मुझको न याद आया कर - चाँद शुक्ला हादियाबादी

    रोज़ मुझको न याद आया करसब्र मेरा न आज़माया कर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

इश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाप्रेम के आस-पासप्रेम एकनिष्ठ होता हैपीड़ाएँ बहुवचन।— अमर दलपुरागंगा का किनारा - नज़्मख़ामोश फ़ज़ाओं का वो पुर-कैफ़ नज़ारावो नूर-ए-सहर और वो गंगा का किनारा— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीशायद कि बहार आई - नज़्मआह-ए-दिल-ए-मुज़्तर की तासीर नज़र आईक्या ख़्वाब-ए-मोहब्बत की ता'बीर नज़र आई— सयय्द महमूद हसन क़ैसर अमरोहीज़ेहरा ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा है - नज़्म'ज़ेहरा' ने बहुत दिन से कुछ भी नहीं लिक्खा हैहालाँकि दर-ईं-अस्ना क्या कुछ नहीं देखा है— ज़ेहरा निगाहमता-ए-अल्फ़ाज़ - नज़्मये जो तुम मुझ से गुरेज़ाँ हो मिरी बात सुनोहम इसी छोटी सी दुनिया के किसी रस्ते पर— ज़ेहरा निगाह