दुख जोड़ेंगे हमें - ब्रजमोहन

ब्रजमोहनब्रजमोहन1 Sept 1955

2 min read · 12.4K reads

चलो, नहीं करना मुझे फ़ोन
ज़रूरी भी नहीं है देना औपचारिक-सी शुभकामनाएँ

जब यादों में कौंध ही जाऊँ मैं
तो बस इतना कर देना
एक क्षण को भला सोचना मेरे लिए

मुझे यहाँ एक तरंग मिल जाएगी
मैं भी छोड़ दूंगा एक तरंग इसी तरह।

हो जाएगा त्यौहार
ब्रजमोहन
About the poet

ब्रजमोहन

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like