दोस्तो, हमारा एक-एक पल - ब्रजमोहन

ब्रजमोहनब्रजमोहन1 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

   दोस्तो हमारा एक-एक पल
   ज़िन्दगी सँवारने को है विकल

हमने अपने दर्द को मिला दिया जहान से
औ जहाँ के दर्द को सुबह के आसमान से
हम ही ज़िन्दगी की झील में खिलाएंगे कँवल

अब हमारे ख़्वाब में है आदमी की ज़िन्दगी
ज़िन्दगी का प्यार और ज़िन्दगी की हर ख़ुशी
तोड़ देगा छल समय के अपनी एकता का बल

वो हमारी प्यास पी के जी रहे हैं देखिए
हम दुखों के आसमान पी रहे हैं देखिए
हम समुद्र हैं, गगन से बरसें तो उथल-पुथल

और कितने दिन चलेगा प्यास का यह सिलसिला
मौत की हदों में आ गया है लूट का किला
हम नए निर्माण की हैं नींव के पत्थर सबल
ब्रजमोहन
About the poet

ब्रजमोहन

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी