धर्म की चादर तान रे बन्दे - ब्रजमोहन

ब्रजमोहनब्रजमोहन1 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

धर्म की चादर तान रे बन्दे धर्म की चादर तान
रहे, रहे ना चाहे पगले तू कोई इनसान रे बन्दे...

योगी-भोगी, बाबा-साबा, सन्त-वन्त बन जा रे
टाट-वाट का चक्कर कर के ठाठ-बाट से खा रे
भगवा जीवन करता जा तू धन को अन्तर्धान रे...

धर्म-कर्म की खुली छूट है जो चाहे सो कर ले
बाबाओं का देश निकम्मे भवसागर में तर ले
उस के नाम पे बन जा ख़ुद छोटा-मोटा भगवान रे...

कर्म किए जा सब धर्मों का है भक्तों से कहना
सब के हिस्से का फल आख़िर तेरे पास ही रहना
फल खा पेट पे हाथ फिरा और चन्दन मुँह पे सान रे...
ब्रजमोहन
About the poet

ब्रजमोहन

View profile & all 9 Poems / Stories