दुख के कितने पर्वत चढ़ने - ब्रजमोहन

ब्रजमोहनब्रजमोहन1 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

दुख के कितने पर्वत चढ़ने होंगे अभी और रे
रात के अँधेरों में छिपी है कहाँ भोर रे...

चलते-चलते राह मिली न चाह मिली न छाँव
उम्मीदें पत्तों-सी टूटीं, पीछे छूटे पाँव
टूटी न फिर भी कैसे जीवन की डोर रे...

सूरज जलता धरती जलती जलता है आकाश
तेरा-मेरा जीवन पीकर बुझती किसकी प्यास
हँसते हैं किस पे काली दुनिया के चोर रे...

कितने सागर कितनी नदियाँ कितने तूफ़ाँ बाक़ी
कितने सपने कितनी चाहें कितने अरमाँ बाक़ी
नाचेंगे किस बारिश में मन के सब मोर रे...
ब्रजमोहन
About the poet

ब्रजमोहन

View profile & all 9 Poems / Stories