उपसंहार - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

ओले गिरने के बाद की शाम है ये
इसमें बहुत अप्रिय-सी ठंडक है

अभी तक विदा नहीं हुई वह दुर्गन्ध
जो दोपहर में फैल गई थी
जो फ़सलों को कुचल रही थी
अपने वज़नदार पैरों से

बरसात बन्द नहीं हुई पूरी तरह
जो बदलती जा रही है
किसानों की आँखों की टपटप में

एकदम आ गया अंत
इतने दिनों से बढ़ रही उम्मीद का
समय से जुड़े कुछ अवसाद के मुहावरे
टहलने लग गए

दूधवाले का रुंआसा चेहरा
आज के दिन का उपसंहार हुआ
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य