न जाने कौन सी भाषा से - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

यह कथित विशाल अस्तित्व
हुआ धराशायी
किसी की चाहत की आंधी में
हर समय हवा की तरह उड़ता मन
दिन-रात ताल में चलते क़दम
हर कोशिश में हमराह होती आँखें
सब हार मन गए हैं
सामने आता हर दृश्य स्तब्ध हुआ
साँस से साँस की बातचीत तक सुनाई देने लग गई
एक ही एक बिम्ब दिखाई दे रहा है सब तरफ़
ओस की बूंदों से सजा
बुदबुदाना भी भूल गए हैं होंठ
न जाने कौन सी भाषा से
पहचाना जा रहा होगा मुझे इन दिनों।
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like