हमारे लिए हैं
इतने सारे रंग
आपके लिए होता
तो एक रंग होता
हमारे लिए है
ये सतरंगी दुनिया
आप केक्या काम की
आपने तो रंग चुन लिया तो
चुन लिया
अड़े भी हैं आप
चयन नहीं बदलने के लिए
हमारे लिए हैं साहब
शब्दों के पर्याय
कि हम इनका
इस्तेमाल करते हैं
मौका और ज़रूरत के हिसाब से
आप के लिए तो
एक ही काफ़ी होता
मोटा या लट्ठ छाप
हमारे लिए हैं साहब
तरह तरह के विचार
आप के लिए इनकी
विविधता बेकार है
एक ही काफ़ी था
आपके लिए
जिसके पीछे आप नहीं
आप की ज़िद घूम रही है।
इतने सारे रंग
आपके लिए होता
तो एक रंग होता
हमारे लिए है
ये सतरंगी दुनिया
आप केक्या काम की
आपने तो रंग चुन लिया तो
चुन लिया
अड़े भी हैं आप
चयन नहीं बदलने के लिए
हमारे लिए हैं साहब
शब्दों के पर्याय
कि हम इनका
इस्तेमाल करते हैं
मौका और ज़रूरत के हिसाब से
आप के लिए तो
एक ही काफ़ी होता
मोटा या लट्ठ छाप
हमारे लिए हैं साहब
तरह तरह के विचार
आप के लिए इनकी
विविधता बेकार है
एक ही काफ़ी था
आपके लिए
जिसके पीछे आप नहीं
आप की ज़िद घूम रही है।








