दुनिया की तरफ़ - ब्रज श्रीवास्तव

ब्रज श्रीवास्तवब्रज श्रीवास्तव5 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

वह जगह ऐसी है
जहाँ टिकते ही नहीं पाँव
जहाँ पहुँचने के लिए
लोग स्पर्धा में तल्लीन हैं

किसी की निगाह में जो हँस हैं
वे चिड़िया ही हैं नए आकाश में
कुछ पक्षी तो उसे शामिल ही नहीं मानते
अच्छी बिरादरी की चिड़ियों में

अचरज है जब अट्टालिकाओं की स्पर्धा भी है
तब दौड़े तमगों के वास्ते हैं

सारे तमगों को अपने नाम करने की स्पर्धा है
तब केवल यहाँ कुछ अवलोकन है
कैसे बदलते हैं लोगों के रुख़
बात को कैसे मोड़ा जाता है अपने पक्ष में
अर्थों में कैसे बैठाया जाए अपने शब्द को

देख रहे हैं इस तरह दुनिया की तरफ़
वह देखती है कैसे यहाँ की चीज़
कैसे बौखलाती है
कैसे खीझती है
कैसे रह पाती है बेअसर
या कैसे मुस्कराती है
ब्रज श्रीवास्तव
About the poet

ब्रज श्रीवास्तव

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like