तुम सिर्फ़ नाचो - बीरेन्द्र कुमार महतो

बीरेन्द्र कुमार महतोबीरेन्द्र कुमार महतो17 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

तुम दूसरों को
रिझाने के लिए बनी हो
अपनी थकान,
मिटाने के बहाने
गीत-नृत्य-संगीत की ताल पर
मेरी थकान मिटाओं,
अपनी हाथों से
मदिरा का,
रस-पान कराओ,
मैं रिझूँ
अपनी प्यास बुझाउँ,
इसलिए,
तुम सिर्फ नाचो
और मैं तुम्हारी
गदराई काया को
देखता रहूँ,
हॉं, देखता रहूँ,
तुम्हारी स्तनों की उभारों को
कमर की चिकनाहटों को
देखता रहूँ,
हॉं, देखता रहूँ,
तुम्हारी नशीली नयनों में
और अपने को डूबोता रहॅ
टूटी-लटकी काया का
मदिरा पान करता रहॅू
तुम्हारी तन-मन को
निचोड़ता रहूँ
तब तक,
तुम सिर्फ और सिर्फ नाचो...!
बीरेन्द्र कुमार महतो
About the poet

बीरेन्द्र कुमार महतो

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like