दादा तुम कहाँ हो? - बीरेन्द्र कुमार महतो

बीरेन्द्र कुमार महतोबीरेन्द्र कुमार महतो17 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

किस दिशा, किस ओर
मेरे आने से पहले ही तुम
क्यों मुझसे रूठ गये
कहो न, दादा तुम कहां हो?
नहीं लगता तुम्हारे बिन
मेरा मन,
जब दादी सुनाती है
तुम्हारी प्यारी बातें,
और मैं
सुनते-सुनते सो जाती हूॅं
दादी की गोद में,
कहो न, दादा तुम कहां हो?
दादी की डबडबायी सी ऑंखों से
ढरकते आंसूओं में डूब जाती हूॅं
और फिर ढूंढती हूॅं
सपनों की उस दुनिया में
जहां, सिर्फ और सिर्फ
सपनें ही हैं,
कहो न, दादा तुम कहां हो?
दादा तुम कहां हो...?
बीरेन्द्र कुमार महतो
About the poet

बीरेन्द्र कुमार महतो

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like