अवकात - बीरेन्द्र कुमार महतो

बीरेन्द्र कुमार महतोबीरेन्द्र कुमार महतो17 Sept 1978

3 min read · 12.4K reads

वो कर रहे चहुंओर
कत्लेआम,
दिकू संग बैठ बना रहे
मॉडल,
समूल नष्ट करने की,
और तुम रिरया रहे हो
बैठ,
उसी परदेसी के संग?
कभी
भाषा के नाम पर
कभी
संस्कृति के नाम पर
तो कभी
अस्मिता और पहचान के नाम पर,
लूट रहे हैं,
अखड़ा में झूम रहे हैं
दिकू,
सहिया मेहमान बन,
जो खुद जूझ रहे हैं
अपने को खोज रहे हैं
इतिहास के पन्नों में,
वो वातानुकूलित कोठरी में
बैठ,
दिखा रहा तुम्हें
सीखा रहा तुम्हें
बता रहा तुम्हें
तुम्हारे ही घर
तुम्हें,
तुम्हारी अवकात...!
बीरेन्द्र कुमार महतो
About the poet

बीरेन्द्र कुमार महतो

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

इंसाफ़अगर लोग इंसाफ़ के लिए तैयार न हों।और नाइंसाफ़ी उनमें विजय भावना भरती हो,— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँकिसान और आत्महत्याउन्हें धर्मगुरुओं ने बताया था प्रवचनों मेंआत्महत्या करने वाला सीधे नर्क जाता है— हरीशचंद्र पांडेसमझ लेना किअपरिचित लोगों से भी हो जाते हैं अपनेपरिचित रिश्ते— हरि मृदुलयह याददाश्त की कमज़ोरी नहीं हैयाद रखने की गुंज़ाइशें दिन-ब-दिन कम होती जा रही हैंग़ैरज़रूरी नंबरों की तरह लोग डिलीट किए जा रहे हैं— ललन चतुर्वेदीधनबर और रतनीआई उजान* में भाठी* की रतनीह्दय-माधुरी लेकर— लक्ष्मीनाथ बेजबरुआ