भूल पाए न थे ट्रेन का हादसा - बिरजीस राशिद आरफ़ी

बिरजीस राशिद आरफ़ीबिरजीस राशिद आरफ़ी

3 min read · 12.4K reads



भूल पाए न थे ट्रेन का हादसा
आज फिर हो गया एक नया हादसा

जाने क्या हो गया आजकल दोस्तो
रोज़ होता है कल से बड़ा हादसा

बाप का साया और काँच की चूड़ियाँ
एक ही पल में सब ले गय हादसा

ऐ ख़ुदा, ईश्चर,गाड, वाहे गुरु
तेरे घर में भी होने लगा हादसा

मैं हूँ शायर, हक़ीक़त करूँगा बयाँ
साज़िशों को कहूँ, क्यों भला हादसा?

किसको फ़ुर्सत है,ये कौन सोचे यहाँ
हो गया किस गुनाह की सज़ा हादसा

तेरे घर के सभी लोग महफ़ूज़ हैं
भूल जा आरफ़ी जो हुआ हादसा.
बिरजीस राशिद आरफ़ी
About the poet

बिरजीस राशिद आरफ़ी

View profile & all 4 Poems / Stories

More from बिरजीस राशिद आरफ़ी

  1. जैसा भी है - बिरजीस राशिद आरफ़ी

    जुलाई, १९४३ को क़स्बा चाँद्पुर (देहरादून) में जन्मे जनाबे-बिरजीस राशिद आरफ़ी साहब को भारत के लगभग तमाम नामी-गिरामी शायरों की मौजूदगी में अपने फ़न का जादू जगा चुके हैं. राशिद आरफ़ी साहब की ग़ज़लों का एक-एक शेर, उनके चिन्तन की गहराई और विधा पर उनकी मज़बूत पकड़ का उदाहरण है और उनकी शायरी का जादू सुनने-पढ़ने वालों के सर चढ़कर बोलने की क़ाबिलियत रखता है. यह बात उनका शेरी मजमूआ (काव्य-संग्रह)जैसा भी है पढ़कर महसूस किया जा सकती है.संपर्क  : बिरजीस राशिद आरफ़ी,

    12.4K reads
  2. धूम ऐसी मचा गया कोहरा - बिरजीस राशिद आरफ़ी

    धूम ऐसी मचा गया कोहराजैसे सूरज को खा गया कोहरा

    12.4K reads
  3. रात भर ढूँढता फिरा जुगनू - बिरजीस राशिद आरफ़ी

    रात भर ढूँढता फिरा जुगनूसुब्ह को ख़ुद ही खो गया जुगनू

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like