रात भर ढूँढता फिरा जुगनू - बिरजीस राशिद आरफ़ी

बिरजीस राशिद आरफ़ीबिरजीस राशिद आरफ़ी

3 min read · 12.4K reads



रात भर ढूँढता फिरा जुगनू
सुब्ह को ख़ुद ही खो गया जुगनू

रोशनी सब की खा गया सूरज
चाँद ,तारे, शमा, दीया, जुगनू

तीरगी[1] से यह जंग जारी रख
हौसला तेरा मरहवा जुगनू

क्यों न ख़ुश हो ग़रीब की बिटिया
उसकी मुठ्ठी में आ गया जुगनू

नूर तो हर जगह पहुँचता है
कूड़ियों में पला-बढ़ा जुगनू

धुँधले-धुँधले- से हो गए तारे
मिस्ले कन्दील[2] जब उड़ा जुगनू

चेहरे बच्चों के बुझ गए राशिद
माँ के आँचल में मर गया जुगनू.
बिरजीस राशिद आरफ़ी
About the poet

बिरजीस राशिद आरफ़ी

View profile & all 4 Poems / Stories

More from बिरजीस राशिद आरफ़ी

  1. जैसा भी है - बिरजीस राशिद आरफ़ी

    जुलाई, १९४३ को क़स्बा चाँद्पुर (देहरादून) में जन्मे जनाबे-बिरजीस राशिद आरफ़ी साहब को भारत के लगभग तमाम नामी-गिरामी शायरों की मौजूदगी में अपने फ़न का जादू जगा चुके हैं. राशिद आरफ़ी साहब की ग़ज़लों का एक-एक शेर, उनके चिन्तन की गहराई और विधा पर उनकी मज़बूत पकड़ का उदाहरण है और उनकी शायरी का जादू सुनने-पढ़ने वालों के सर चढ़कर बोलने की क़ाबिलियत रखता है. यह बात उनका शेरी मजमूआ (काव्य-संग्रह)जैसा भी है पढ़कर महसूस किया जा सकती है.संपर्क  : बिरजीस राशिद आरफ़ी,

    12.4K reads
  2. धूम ऐसी मचा गया कोहरा - बिरजीस राशिद आरफ़ी

    धूम ऐसी मचा गया कोहराजैसे सूरज को खा गया कोहरा

    12.4K reads
  3. भूल पाए न थे ट्रेन का हादसा - बिरजीस राशिद आरफ़ी

    भूल पाए न थे ट्रेन का हादसाआज फिर हो गया एक नया हादसा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like