हमें निज धर्म पर चलना बताती रोज रामायण - बिन्दु जी

बिन्दु जीबिन्दु जी

3 min read · 12.4K reads

हमें निज धर्म पर चलना बताती रोज रामायण।
सदा शुभ आचरण करना सिखाती रोज रामायण॥
जिन्हें संसार सागर से उतर कर पार जाना है।
उन्हें सुख से किनारे पर लगाती रोज रामायण॥
कहीं छवि विष्णु की बाकी, कहीं शंकर की है झाँकी।
हृदय आनंद झूले पर झुलाती रोज रामायण॥
सरल कविता की कुंजों में बना मंदिर है हिंदी का।
जहाँ प्रभु प्रेम का दर्शन कराती रोज रामायण॥
कभी वेदों के सागर में कभी गीता की गंगा में।
सभी रस ‘बिन्दु’ में मन को दबाती रोज रामायण॥
बिन्दु जी
About the poet

बिन्दु जी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from बिन्दु जी

  1. मोहन मोहनी - बिन्दु जी

    दादाजी की पोती जी से बड़े मजे की छनती है।पोती लुढ़क –लुढ़क कर चलती

    12.6K reads
  2. हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो - बिन्दु जी

    हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो।जगतपति जग व्याप्त जगदाधार जग विश्राम हो।

    12.5K reads
  3. अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो - बिन्दु जी

    अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो।मद खल जनों का उतारना तुम्हें याद हो कि न याद हो॥

    13.9K reads
  4. दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा - बिन्दु जी

    दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा।अगर चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा॥

    12.5K reads
  5. जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है - बिन्दु जी

    जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है।जगत कि हर एक वस्तु में प्रकाश अपना दिखा रहा है॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like