जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है - बिन्दु जी

बिन्दु जीबिन्दु जी

3 min read · 12.4K reads

जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है।
जगत कि हर एक वस्तु में प्रकाश अपना दिखा रहा है॥
ग्रहादि नक्षत्र रवि सुधाकर निशा दिवस वायु व्योम जलधर।
अनेक रंगों के रूप धरकर सभी के दिल को लुभा रहा है॥
सघन निर्जन में वन चमन में धरा में धामों में धान्य थल में।
हरेक तन में हरेक मन में वो नन्द-नन्दन स्मर रहा है।
कभी वो माखन चुरा रहा है कभी वो गायें चरा रहा है।
कभी वो बंसी बजा रहा है कभी गीता सुना रहा है॥
कभी मिला वो कृष्ण राम बनकर हरेक अवतार नाम बनकर।
तो ‘बिन्दु’ भी उसका धाम बनकर दृगों में उसको बसा रहा है॥
बिन्दु जी
About the poet

बिन्दु जी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from बिन्दु जी

  1. मोहन मोहनी - बिन्दु जी

    दादाजी की पोती जी से बड़े मजे की छनती है।पोती लुढ़क –लुढ़क कर चलती

    12.6K reads
  2. हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो - बिन्दु जी

    हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो।जगतपति जग व्याप्त जगदाधार जग विश्राम हो।

    12.5K reads
  3. अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो - बिन्दु जी

    अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो।मद खल जनों का उतारना तुम्हें याद हो कि न याद हो॥

    13.9K reads
  4. दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा - बिन्दु जी

    दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा।अगर चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा॥

    12.5K reads
  5. कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी - बिन्दु जी

    कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी।जो भक्त बेसुध हैं जो उठेंगे सुनेंगे जिस दम तुम्हारी बंसी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like