मोहन मोहनी - बिन्दु जी

बिन्दु जीबिन्दु जी

3 min read · 12.6K reads

दादाजी की पोती जी से बड़े मजे की छनती है।
पोती लुढ़क –लुढ़क कर चलती
लोट-पोट हो जाती है।
दादाजी भी चलते डगमग
ऐनक जब खो जाती है।
इसीलिए शायद दोनों में कुछ ज्यादा ही बनती है।

दादाजी हो चले पोपले
दलिया, खिचड़ी खाते हैं
पोतीजी के दाँत दूध के
चीजे नरम चबाते हैं।
हलवा- पूरी खा कर दोनों की ही दावत मनती है।

अभी हाल पोती का मुंडन
धूम-धाम से किया गया।
दादाजी के सिर पर मुश्किल
से उगता है बाल नया ।
दादाजी हैं बड़े सयाने, पोती भी गुणवंती है।
बिन्दु जी
About the poet

बिन्दु जी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from बिन्दु जी

  1. हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो - बिन्दु जी

    हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो।जगतपति जग व्याप्त जगदाधार जग विश्राम हो।

    12.5K reads
  2. अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो - बिन्दु जी

    अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो।मद खल जनों का उतारना तुम्हें याद हो कि न याद हो॥

    13.9K reads
  3. दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा - बिन्दु जी

    दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा।अगर चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा॥

    12.5K reads
  4. जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है - बिन्दु जी

    जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है।जगत कि हर एक वस्तु में प्रकाश अपना दिखा रहा है॥

    12.4K reads
  5. कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी - बिन्दु जी

    कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी।जो भक्त बेसुध हैं जो उठेंगे सुनेंगे जिस दम तुम्हारी बंसी॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like