दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा - बिन्दु जी

बिन्दु जीबिन्दु जी

3 min read · 12.5K reads

दशा मुझ दीन की भगवन सम्हालोगे तो क्या होगा।
अगर चरणों की सेवा में लगा लोगे तो क्या होगा॥
नामी पातकी हूँ मैं और नामी पापहर तुम हो।
जो लज्जा दोनों कि बचा लोगे तो क्या होगा॥
जिन्होंने तुमको करुणाकर पतितपावन बनाया है।
उन्हीं पतितों को तुम पावन बना लोगे तो क्या होगा॥
यहाँ सब मुझसे कहते हैं तू मेरा तू मेरा है।
मैं किसका हूँ ये झगड़ा तुम मिटा दोगे तो क्या होगा॥
अजामिल गिद्ध गणिका जिस दया गंगा से तरते हैं।
उसी में ‘बिन्दु’ सा पापी मिला लोगे तो क्या होगा?
बिन्दु जी
About the poet

बिन्दु जी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from बिन्दु जी

  1. मोहन मोहनी - बिन्दु जी

    दादाजी की पोती जी से बड़े मजे की छनती है।पोती लुढ़क –लुढ़क कर चलती

    12.6K reads
  2. हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो - बिन्दु जी

    हे दयामय दीन पालक अज विमल निष्काम हो।जगतपति जग व्याप्त जगदाधार जग विश्राम हो।

    12.5K reads
  3. अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो - बिन्दु जी

    अधमों के नाथ उबारना तुम्हें याद हो कि न याद हो।मद खल जनों का उतारना तुम्हें याद हो कि न याद हो॥

    13.9K reads
  4. जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है - बिन्दु जी

    जिधर मैं देखता हूँ मुझको नज़र वो घनश्याम आ रहा है।जगत कि हर एक वस्तु में प्रकाश अपना दिखा रहा है॥

    12.4K reads
  5. कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी - बिन्दु जी

    कन्हैया प्यारे दुलारे मोहन बजाओ फिर अपनी प्यारी बंसी।जो भक्त बेसुध हैं जो उठेंगे सुनेंगे जिस दम तुम्हारी बंसी॥

    12.4K reads