तुम्हारी याद का इक दायरा बनाती हूँ

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी याद का इक दायरा बनाती हूँ

फिर इस में रहने की कोई जगह बनाती हूँ

वो अपने गिर्द उठाता है रोज़ दीवारें

मैं उस की सम्त नया रास्ता बनाती हूँ

ज़माना बढ़ के वही पेड़ काट देता है

मैं जिस की शाख़ पे इक घोंसला बनाती हूँ

वो घोल जाता है नफ़रत की तल्ख़ियाँ आ कर

मैं चाहतों का नया ज़ाइक़ा बनाती हूँ

ख़्याल-ओ-हर्फ़ तग़ज़्ज़ुल में ढाल कर 'बिल्क़ीस'

मैं अपने दर्द सभी ग़ज़लिया बनाती हूँ

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like