हमारे दिल का न दर खटखटा परेशानी

बिल्क़ीस ख़ानबिल्क़ीस ख़ान

1 min read · 12.4K reads

हमारे दिल का न दर खटखटा परेशानी

हज़ार ग़म हैं यहाँ लौट जा परेशानी

मैं अपने आप से उलझी हुई हूँ मुद्दत से

मज़ीद आ के न उलझन बढ़ा परेशानी

किसी भी तौर न ख़ातिर में लाऊँगी तुझ को

मुझे न अपने ये तेवर दिखा परेशानी

मैं अपना दर्द सुना आई हूँ दरख़्तों को

मुझी को क्यूँ रहे लाहक़ सदा परेशानी

अजब सवार है वहशत सो मुझ से बच के गुज़र

मैं नोच डालूँगी चेहरा तिरा परेशानी

बिल्क़ीस ख़ान
About the poet

बिल्क़ीस ख़ान

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like