शाम से हम ता सहर चलते रहे

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसनबिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन1 Sept 1938

1 min read · 12.4K reads

शाम से हम ता सहर चलते रहे

चूर थे थक कर मगर चलते रहे

संग हो जाते जो मुड़ कर देखते

उँगलियाँ कानों में धर चलते रहे

आसमाँ था आग पत्थर थी ज़मीं

थी कहाँ जा-ए-मफ़र चलते रहे

रोज़ डूबे रोज़ उभरे हम मगर

सूरत-ए-शम्स ओ क़मर चलते रहे

संग-बारी यूँ तो हम पर भी हुई

हम ढके हाथों से सर चलते रहे

दर बदर की ख़ाक थी तक़दीर में

हम लिए काँधों पे घर चलते रहे

हम भी हैं 'बिल्क़ीस' मजरूहीन में

हम पे भी तीर ओ तबर चलते रहे

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन
About the poet

बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन

उपनाम : 'बिलक़ीस' मूल नाम : बिलक़ीस ज़फ़ीरुल हसन जन्म : 01 Sep 1938 | पटना, बिहार

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like