तू हज़ारों ख़्वाहिशों में बँट गई - बी. आर. विप्लवी

बी. आर. विप्लवीबी. आर. विप्लवी

2 min read · 12.4K reads

तू हजारों ख़्वाहिशों में बँट गई
ज़िन्दगी क़ीमत ही तेरी घट गई

सुबह की उम्मीद यूँ रोशन रही
इस भरोसे रात काली कट गई

पहले मुझसे तुम कि मैं तुमसे मिला
ये बताओ किसकी इज़्ज़त घट गई

तिश्नगी सहराओं सी बढती गई
जुस्तजू में उम्र सारी कट गई

विप्लवी इस हिज्र के क्या वहम थे
हो गया दीदार कड़वाहट गई
बी. आर. विप्लवी
About the poet

बी. आर. विप्लवी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like