दूर से ही क़रीब लगते हैं - बी. आर. विप्लवी

बी. आर. विप्लवीबी. आर. विप्लवी

2 min read · 12.4K reads

दूर से ही क़रीब लगते हैं
उनसे रिश्ते अज़ीब लगते हैं

उनकी आराइशों[1] से क्या लेना
उनके गेसू सलीब लगते हैं

जो हुकूमत से लड़ते रहते हैं
वो बड़े बदनसीब लगते हैं

नेक नीयत नहीं दुआओं में
लोग दिल से ग़रीब लगते हैं

विप्लवी सोने की कलम वाले
आज आला अदीब[2] लगते हैं
बी. आर. विप्लवी
About the poet

बी. आर. विप्लवी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like