इबादतख़ाने ढाए जा रहे हैं - बी. आर. विप्लवी

बी. आर. विप्लवीबी. आर. विप्लवी

2 min read · 12.4K reads

इबादतख़ाने ढाए जा रहे हैं
सिनेमाघर बनाए जा रहे हैं

फिरें आजाद क़ातिल और पहरे,
शरीफ़ों पर बिठाए जा रहे हैं

क़लम करना था जिनका सर ज़रूरी
उन्हीं को सर झुकाए जा रहे हैं

सुयोधन मुन्सिफ़ी के भेष में हैं
युधिष्ठर आज़माए जा रहे हैं

लड़े थे विप्लवी जिनके लिए हम
उन्हीं से मात खाए जा रहे हैं
बी. आर. विप्लवी
About the poet

बी. आर. विप्लवी

View profile & all 6 Poems / Stories