बह नहीं रहे होंगे - भवानीप्रसाद मिश्र

भवानीप्रसाद मिश्रभवानीप्रसाद मिश्र29 Sept 1913 – 20 Sept 1985

1 min read · 12.4K reads

बह नहीं रहे होंगे
रेवा के किनारे-किनारे
उन दिनों के

हमारे शब्द
दीपों की तरह
पड़े तो होंगे मगर

पहुँच कर वे
अरब-सागर के किनारे पर
कंकरों और शंखो और
सीपों की तरह!
भवानीप्रसाद मिश्र
About the poet

भवानीप्रसाद मिश्र

View profile & all 173 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like