किसी सुबह ये भी सही - भावना मिश्र

भावना मिश्रभावना मिश्र27 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

किसी सुबह ये भी सही
कि मन हो जाए इक सीला कमरा
जिससे रिसती रहे एक उदास ग़ज़ल की सी आवाज़

किसी सुबह ये भी सही
कि अल्लाह, ईश्वर सब देर से सोके उठें
और दोपहर बाद हो अज़ान..

किसी सुबह ये भी सही
कि हम कहें खूब सारे झूठ
पर रखें दूसरों के सच का हिसाब

किसी सुबह ये भी सही
कि हम कहीं फेंक आएँ
अपना बासी वज़ूद

और ख़त्म कर दें आरे अज़ाब
भावना मिश्र
About the poet

भावना मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like