सृष्टि की पराधीन इकाई - भावना मिश्र

भावना मिश्रभावना मिश्र27 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

लो डाल दिए हैं मैंने हथियार
और स्वीकार कर ली है हार
इस युद्ध में

और साथ ही
भविष्य में सम्भावित सभी युद्धों में
मैं पराजित ही हूँ

क्योंकि, मैंने जन्म लिया है
बेटी, बहन, पत्नी और माँ बनने के लिए

मैं हूँ
इस सृष्टि की पराधीन इकाई
भावना मिश्र
About the poet

भावना मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories