कविता के कारख़ाने - भावना मिश्र

भावना मिश्रभावना मिश्र27 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

सीखने पड़ते हैं कई क़ायदे धीरे-धीरे
मसलन
सिर्फ प्रेम की खातिर नहीं होता प्रेम
सिर्फ याद की खातिर नहीं होती याद
प्रतिरोध भी नहीं होता सिर्फ प्रतिरोध की खातिर
मौन का परम उद्देश्य भी है कुछ अलग ही

गाँव, देहात, आँगन, गाय-गोरु
नदी, पहाड़, झरना
और अम्मा – बाबू भी
इन सब का होना है
एक महान सार्थक उद्देश्य के लिए होना

इनके होने से ही तो हैं
वे सारे अवयव
जिन्हें बिम्ब, शिल्प में गढ़कर
चलाए जा रहे हैं
कविता के कारखाने
भावना मिश्र
About the poet

भावना मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय