कभी चोटिल होगा मन - भावना मिश्र

भावना मिश्रभावना मिश्र27 Sept 1982

2 min read · 12.4K reads

कभी चोटिल होगा मन
कभी छिल जाएगा तन
कभी हम होंगे निराश
कि एक अदद ज़िन्दगी
का क्या कर डाला,

काँटों के आगोश में
सुकून की तलाश
जैसे बेमतलब के काम में
बसर होनी है
बची हुई शै..
जो ज़िन्दगी है,

करते भी क्या..?
कि जीवन के सारे सम्मोहन
खिले हैं कँटीली झाड़ियों पर
भावना मिश्र
About the poet

भावना मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like