अब,क्या है कहना - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

नीला आकाश
आया काला बादल
जैसे ही देखा
चुप हुई कोयल
बैठी थी भूल
वो मधुरिम गान ।
आ गई तभी
बादलों को चीरती
नन्ही किरण
कोयल का हौसला
लौटके आया
खूब थी छेड़ी
फिर उसने तान।
बादल काला
अब हुआ हैरान।
दौड़के आई
सूरज की बहना
वायु का बस
अब,क्या है कहना।
उठा बादल
घाटी में फेंक आई।
पलभर में
चमचम करती
रोशनी खिल आई।
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like