तारों की चूनर - भावना कुँअर

भावना कुँअरभावना कुँअर30 Sept 1974

3 min read · 12.4K reads

नदियों के गंदे पानी को घर में निथार कर
चूल्हा जला रही है वो पत्ते बुहार कर

फुटपाथ के परिंदों की तकदीर है यही
ताउम्र उनको जीना है दामन पसार कर

उड़ने लगी है कल्पना बिंबों की खोज में
कुछ शब्द चल पड़े हैं स्वयं को निखार कर

वो कामयाब होते हैं हर गाम पर सदा
जो हर लड़ाई लड़ते हैँ गलती सुधार कर

अब तो लड़ाई है मेरी अन्याय के ख़िलाफ़
हर झूठ का रख देंगे हम चोला उतार कर
भावना कुँअर
About the poet

भावना कुँअर

View profile & all 58 Poems / Stories