ओ किसान - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

6 min read · 12.4K reads

तुम्हारे गालों पर जो गड्ढे हैं
छोटे-बड़े
ये जो रेखाएँ हैं
आड़ी-तिरछी
माथे पर
ये जो उग आए हैं
खूटों से
दाढ़ी तुम्हारी
तुम्हारे खेतों की तरह ही तो दिखते हैं...

ये जो आँसू है
भरे हुए लबालब
तुम्हारी खाली सूनी आँखों में
बेमौसम बारिश से जैसे खेत
चौपट जिसके नीचे खड़ी फसल

पहले भी तो
हुआ ऐसा बारों-बार
सूखी-सूखी धरती जब
बारिश ने धता बता दिया

पहले भी तो
हुआ ऐसा बारों-बार
जब पश्चिम में उठा बवंडर
और पूरब में पत्थर पड़े
पड़ी बारिश की मार

तब तुमने हाथों को दोनों
गालों पर रखा
उकड़ूँ होकर बैठ गए तुम
वहीं मेड़ पर
तब भी तुमनें डालों को देखा था
हरा-भरा जो पेड़ खड़ा था
जो तूफानों को झेल चुका था
केरियाँ जिसकी सारी झड़ चुकी थी
फिर भी वह अड़ा पड़ा था
ओ किसान!
भूल गए तुम
तुम्हारे ही हाथों तो
उस पेड़ का नन्हा बीज पड़ा था...

आज उसी पेड़ की डगाल
जो झुकी हुई
तुम्हारे ही खेत की ओर
गमछे के फंदे से
लटक गए तुम
खुली चौड़ी आँखें तुम्हारी
देख रही किस ओर...
ओ किसान!!
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य