जड़ें - भास्कर चौधुरी

भास्कर चौधुरीभास्कर चौधुरी27 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

सोचता हूँ
कहाँ होती है
उनकी जड़ें
जो गाँव छोड़
दिल्ली चले जाते है
जिनके पीछे
रह जाते हैं
माँ बाबूजी दद्दा दादी या परदादी
या इनमें से कोई एक या दो
खपरैल की छत बदले जाने के इंतज़ार में मकान
एक बदहाल खेत
पानी को तरसता कुँआ
चंद पेड़ बबूल और इमली के
रिश्तों को निबाहते बर्तन, खाट और
धूल अटीं कक्षा ग्यारवीं या बारह्वीं की किताबें...
सोचता हूँ
कहाँ होती हैं उनकी जड़ें
जिनकी जड़ें जमी ही नहीं होती हैं कहीं
जो घूमते रहते हैं गाँव से कस्बा कोई
या कस्बे से शहर
सिमटता परिवार लेकर
जिसमें सदस्य केवल तीन या चार ही होते हैं
जो विवश होते हैं फोन पर किसी मित्र को झूट बोलने को
कि वे घर पर होते हुए भी नहीं होते हैं घर पर
जो कभी किसी गाँव कस्बे या शहर को
अपना नहीं कह सके
कहाँ होती हैं उनकी जड़ें...
कहाँ होती हैं उनकी जड़ें
जो जड़ों से उखाड़ दिये गये हैं
सोचता हूँ...
भास्कर चौधुरी
About the poet

भास्कर चौधुरी

View profile & all 105 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय