कितने लोग !  -  भारत यायावर's image
034

कितने लोग ! - भारत यायावर

ShareBookmarks
उठते-बैठते
चलते-फिरते
गिरते-पड़ते
खाँसते-हाँफते
कितने लोग ! कितने लोग ! कितने लोग !

हवा में थमे हुए
धरती पर झुके हुए
ख़ामोश और रुँधे हुए
फटेहाल और बिके हुए
कितने लोग ! कितने लोग ! कितने लोग !

भूख से बिलखते हुए
मार से तड़पते हुए
प्यार से बिखरते हुए
कितने लोग ! कितने लोग ! कितने लोग !

सदियों से खड़े हुए
आज भी हैं पड़े हुए
कीचड़ में धँसे हुए
झाड़ियों में फँसे हुए
ज़िन्दा, पर मरे हुए
कितने लोग ! कितने लोग ! कितने लोग !
Read More! Learn More!

Sootradhar