दुख का कोना - भारत भारद्वाज

भारत भारद्वाजभारत भारद्वाज25 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

हारकर दुख
इस बार
मन के उस छिपे कोने में जाकर
निढाल हो गया

बहुत हिलाने-डुलाने पर
दुख ने धीरे से कहा —
अभी मेरी ओर मत देखो
यह तो मेरा स्थाई कोना है
अभी यहीं रहने दो चुपचाप मुझे
एक रोज़ ख़ुद चला जाऊँगा

तब तक तुम भी
मुझे भुला चुके होगे
सबकुछ सम्भाल चुके होगे
कभी नहीं आऊँगा
फिर तुम्हें दुखाने
भारत भारद्वाज
About the poet

भारत भारद्वाज

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी