घर का टूटना - भारत भारद्वाज

भारत भारद्वाजभारत भारद्वाज25 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads


भले सरकारी मकान हो

लेकिन जिस घर में
आप रह रहे हों
दस साल से

जिस घर से
जुड़ा रहा है आपका सुख-दुख
कमरे से, दीवारों से, खिड़कियों से
आँगन से, छत से

उस घर को
टूटते हुए देखना
अपने अतीत को मिटाना है
वर्तमान में अकेला होना है।
भारत भारद्वाज
About the poet

भारत भारद्वाज

View profile & all 14 Poems / Stories