बाबर का पड़ोस - भारत भारद्वाज

भारत भारद्वाजभारत भारद्वाज25 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

यदि बाबर का पड़ोस
इतिहास सम्मत नहीं लगता
तो आप कुछ नहीं कर सकते

नई दिल्ली नगर-निगम के लोग
इतिहास नहीं जानते

बाबर रोड तो ठीक
लेकिन आसपास तानसेन, टोडरमल
बाबर की वंश परम्परा
हुमायूँ, अकबर, औरंगज़ेब
कितनी दूर
क्या करेंगे आप?

इतिहास तो बदलेगा नहीं
और नई दिल्ली नगर-निगम के इतिहास-बोध को
बदलना सम्भव नहीं

रहने दीजिए बाबर को गलियों में
कूचे में
मुगलवंश के निर्माता की
ऎसी स्थिति
हैरानी की बात नहीं
कि उसके पास-पड़ोस में बाज़ार लेन, सेन्ट्रल लेन,
स्कूल लेन के बीच बाबर लेन भी है
बंगाली मार्केट में
उजड़ा हुआ पड़ोस नहीं
जीवन्त और धड़कता हुआ
पड़ोस है बाबर का।
भारत भारद्वाज
About the poet

भारत भारद्वाज

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like