बाबा नागार्जुन की एक याद - भारत भारद्वाज

भारत भारद्वाजभारत भारद्वाज25 Sept 1945

3 min read · 12.4K reads


दिल्ली में रहते हुए भी
बाबा
कभी नहीं तुम आए बंगाली मार्केट

गीता मन्दिर के सामने वाली गली में
तुमने नहीं देखा-
बच्चा गुलमोहर

कश्मीर के निशात, शालीमार और हर्मन गार्डन में
तुम उछल पड़ते थे बच्चा चिनार
और मैगनोलिया देखकर

अब वे वृक्ष ज़रूर बुजुर्ग हो गए होंगे
उन्हें तो पता भी नहीं होगा कि
कभी हिन्दी के एक बड़े कवि ने प्यार से उन्हें सहलाया था

अब बच्चा गुलमोहर
अमलतास को कौन सहलाए
वे कर रहे हैं तुम्हारा इन्तज़ार
शायद कभी तुम आओ
भारत भारद्वाज
About the poet

भारत भारद्वाज

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like