स्मृति में वसन्त - भारत भारद्वाज

भारत भारद्वाजभारत भारद्वाज25 Sept 1945

4 min read · 12.4K reads

वर्षों बाद कौन्धा है आज स्मृति में वसन्त
आसपास ज़रूर कहीं खिले होंगे फूल
इस वसन्त में झमाझम बरसी हैं बारिश की बून्दें
कितना भीगे हम ?
कहीं दूर समुद्र में उठी होंगी
उत्ताल तरंगें भी
समुद्र में कितना डूबे हम ?
इस महानगर में कौन आज हमें बताएगा
कहीं शारदीय पूर्णिमा तो नहीं आज ?

यह कैसे हुआ
अचानक खुली खिड़की से
सहसा प्रवेश किया वसन्त ने
हिला गया मेरे पूरे तन-मन को
नहीं, मेरे पूरे अस्तित्त्व को

नहीं भाई, यह सपना नहीं है
न फ़ैण्टेसी
लेकिन वसन्त चुपचाप शान्त
पूरी उत्तेजना के साथ
हमारे भीतर से गुज़र गया
अब तक काँप रहे हैं
थरथरा रहे हैं
मेरे कमरे के सोफ़ा सेट,
बेड, कुरसी, टेबल

लेकिन अब कहीं नहीं है वसन्त
बस, उसकी एक स्मृति है
पीछे छूटी एक अनुगूँज !
भारत भारद्वाज
About the poet

भारत भारद्वाज

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ