हर एक बात तेरी बे-सबात कितनी है - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

5 min read · 12.4K reads

हर एक बात तेरी बे-सबात कितनी है
पलटना बात को दम भर में बात कितनी है

अभी तो शाम हुइ है अभी तो आए हो
अभी से पूछ रहे हो के रात कितनी है

वो सुनते सुनते जो घबराए हाल-ए-दिल बोले
बयान कितनी हुई वारदात कितनी है

तेरे शहीद को दूल्हा बना हुआ देखा
रवाँ जनाज़े के पीछे बरात कितनी है

किसी तरह नहीं कटती नहीं गुज़र चुकती
इलाही सख़्त ये क़ैद-ए-हयात कितनी है

हमारी जान है क़ीमत तो दिल है बैआना
गिराँ-बहा लब-ए-नाज़ुक की बात कितनी है

जो शब को खिलते हैं ग़ुंचे वो दिन को झड़ते हैं
बहार-ए-बाग़-ए-जहाँ बे-सबात कितनी है

महीनों हो गए देखी नहीं है सुब्ह-ए-उम्मीद
किस ख़बर ये मुसीबत की रात कितनी है

अदू के सामने ये देखना है हम को भी
किधर कोहै निगह-ए-इल्तिफ़ात कितनी है

ग़ज़ल लिखें भी तो क्या ख़ाक हम लिखें ‘बे-ख़ुद’
ज़मीन देखिए ये वाहियात कितनी है
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  5. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like