ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

6 min read · 12.4K reads

ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है
किस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

चश्‍म-ए-सियाह-ए-यार से साज़िश हया की है
लैला के साथ में ये सहेली बला की है

तस्वीर क्यूँ दिखाएँ तुम्हें नाम क्यूँ बताएँ
लाए हैं हम कहीं से किसी बे-वफ़ा की है

अंदाज़ मुझ से और हैं दुश्‍मन से और ढंग
पहचान मुझ को अपनी पराई क़ज़ा की है

मग़रूर क्यूँ हैं आप जवानी पर इस क़दर
ये मेरे नाम की है ये मेरी दुआ की है

दुश्‍मन के घर से चल के दिखा दो जुदा जुदा
ये बाँकपन की चाल ये नाज़ ओ अदा की है

रह रह के ले रही है मेरे दिल में चुटकियाँ
फिसली हुई गिरह तेरे बंद-ए-क़बा की है

गर्दन मुड़ी निगाह लड़ी बात कुछ न की
शोख़ी तो ख़ैर आप की तम्कीं बला की है

होती है रोज़ बादा-कशों की दुआ कबूल
ए मुहतसिब ये शान-ए-करीमी ख़ुदा की है

जितने गिले थे उन के वो सब दिल से धुल गए
झेंपी हुई निगाह तलाफ़ी जफ़ा की है

छुपता है खून भी कहीं मुट्ठी तो खोलिए
रंगत यही हिना की यही बू हिना की है

कह दो कि बे-वजू न छूए उस को मोहतसिब
बोतल में बंद रूह किसी पारसा की है

मैं इम्तिहान दे के उन्हें क्यूँ न मर गया
अब ग़ैर से भी उन को तमन्ना वफ़ा की है

देखो तो जा के हज़रत-ए-बेख़ुद न हूँ कहीं
दावत शराब-ख़ाने में इक पारसा की है
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

    आप हैं बे-गुनाह क्या कहनाक्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

    12.4K reads
  2. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  3. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  4. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads
  5. बे-ताब रहें हिज्र में कुछ दिल तो नहीं हम - बेख़ुद देहलवी

    बे-ताब रहें हिज्र में कुछ दिल तो नहीं हमतड़पें जो तुझे देख के बिस्मिल तो नहीं हम

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like