आप हैं बे-गुनाह क्या कहना - बेख़ुद देहलवी

बेख़ुद देहलवीबेख़ुद देहलवी

4 min read · 12.4K reads

आप हैं बे-गुनाह क्या कहना
क्या सफ़ाई है वाह क्या कहना

उस से हाल-ए-तबाह क्या कहना
जो कहे सुन के वाह क्या कहना

हश्र में ये उन्हें नई सूझी
बन गए दाद-ख़्वाह क्या कहना

उज्र करना सितम के बाद तुम्हें
ख़ूब आता है वाह क्या कहना

तुम ने रोको निगाह को अपनी
हम करें ज़ब्त-ए-आह क्या कहना

तुझ से अच्छे कहाँ ज़माने में
वाह ऐ रश्‍क-ए-माह क्या कहना

ग़ैर पर लुत्फ़-ए-ख़ास का इज़्हार
मुझ से टेढ़ी निगाह क्या कहना

ग़ैर से मांग कर सबूत-ए-वफ़ा
बन गए ख़ुद गवाह क्या कहना

दिल भी लेकर नहीं यक़ीन-ए-वफ़ा
है अभी इश्तिबाह क्या कहना

बल्बे चितवन तेरी मआज़-अल्लाह
उफ़ रे टेढ़ी निगाह क्या कहना

उन गुनों पर नजात की उम्मीद
‘बे-ख़ुद’-ए-रू-सियाह क्या कहना
बेख़ुद देहलवी
About the poet

बेख़ुद देहलवी

View profile & all 18 Poems / Stories

More from बेख़ुद देहलवी

  1. आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखते - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ हैं मगर इश्‍क़ नुमायाँ नहीं रखतेहम दिल की तरह गिरेबाँ नहीं रखते

    12.4K reads
  2. आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आप - बेख़ुद देहलवी

    आशिक़ समझ रहे हैं मुझे दिल लगी से आपवाक़िफ़ नहीं अभी मेरे दिल की लगी से आप

    12.4K reads
  3. ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की है - बेख़ुद देहलवी

    ऐसा बना दिया तुझे कुदरत ख़ुदा की हैकिस हुस्न का है हुस्न अदा किस अदा की है

    12.4K reads
  4. बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते हो - बेख़ुद देहलवी

    बज़्म-ए-दुश्‍मन में बुलाते हो ये क्या करते होऔर फिर आँख चुराते हो ये क्या करते हो

    12.5K reads
  5. बे-ताब रहें हिज्र में कुछ दिल तो नहीं हम - बेख़ुद देहलवी

    बे-ताब रहें हिज्र में कुछ दिल तो नहीं हमतड़पें जो तुझे देख के बिस्मिल तो नहीं हम

    12.5K reads

More Poetry & Stories You May Like